कश्मीर में आॅपरेशन आॅलआउट के मिशन पर सेना, तीन आतंकियों के खिलाफ सर्च आॅपरेशन जारी


सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच आज शुक्रवार को तड़के सुबह मुठभेड़ की खबर आ रही है। वहीं अनंतनाग जिले के श्रीगुफवारा इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ सेना ने सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है।

जम्मू कश्मीर में मौजूदा समय में राज्यपाल शासन लगा हुआ है। इसी बीच सुरक्षा बलों ने आंतकवादियों के खिलाफ अपनी कारवाई में तेजी ला दी है। मिली खबरों के मुताबिक अनंतनाग जिले के श्रीगुफवारा इलाके में आज तड़के सुबह सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।
loading...

वहीं शुरूआती खबरों के मुताबिक करीब दो से तीन आंतकवादियों के छुपे होने की खबरें सामने आ रही है, हालांकि सेना ने मुस्तैदी दिखाते हुए पूरे इलाके को घेर लिया है। 

जानकारी के लिए आपको बता दें, सुरक्षा बलों ने साउथ कश्मीर के पुलवामा जिले में भी आंतकवादियों के खिलाफ एक सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है। इस दौरान खुफिया सूचना के आधार सुरक्षाबलों ने पुलवामा के काचीपोरा इलाके को घेर लिया है और इलाके में तनाव को देखते हुए पूरी सेना अलर्ट पर है।
loading...

Comments