खुशखबरी: कल से हर दिन सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल, सरकार ने आम आदमी को दी बड़ी राहत


पेट्रोल डीजल के बढ़े दामों से आम लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ इकनॉमिक अफेयर्स ने इसकी जानकारी दी है।

विभाग ने कहा कि मंगलवार से पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों में कमी आएगी। गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

 ऊर्जा विशेषज्ञ नरेंद्र तनेजा की माने तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में जो नरमी आई है इससे घरेलू बाजार में तेल के दाम में आने वाले दिनों में फर्क पड़ना तय है। मई के पहले सप्ताह में वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल का भाव 73-75 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ही रहा। उसके बाद ही तेजी आई और भाव बढ़कर 22 मई को 80 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया। जिसके बाद गिरावट आई है।
loading...

इससे पहले पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तेल के बढ़े दामों पर कहा था कि सरकार कीमत कम करने के लिए लांग टर्म प्लानिंग पर काम कर रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट आएगी।

गौरतलब है कि सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी तेल के बढ़ें दामों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, "तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। कृषि, यातायात और आम आदमी सभी इससे बुरी तरह प्रभावित हैं और इन्हें जबरन इस भार को सहने के लिए मजबूर किया जा रहा है।"उन्होंने कहा, "स्थिति गंभीर होने के बावजूद केंद्र सरकार इसका समाधान करने के लिए कोई गंभीर कदम क्यों नहीं उठा रही? उन्हें इस पर कार्रवाई करने की जरूरत है।"

बताते चलें कि कर्नाटक चुनाव के बाद लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 78 के पार पहुंच गई है। वहीं डीजल की कीमत 69.17 रुपए प्रति लीटर बिक रही है। जबकि मुंबई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 86.08 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 73.64 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है।  
loading...

Comments

Post a Comment